लाइव न्यूज़ :

Yash Dayal: यश दयाल ने किया यौन शोषण, मुश्किल में आरसीबी प्लेयर, युवती ने ‘एक्स’ पर किया साझा, मोबाइल कॉल, चैट, स्क्रीन शॉट, वीडियो कॉल किए पेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2025 15:33 IST

Yash Dayal: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद 24 जून को महिला ने इसे ‘एक्स’ पर साझा किया जो वायरल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले पांच वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। 27 जून को पुलिस से मिली और लिखित शिकायत दर्ज कराई।मोबाइल कॉल, चैट, स्क्रीन शॉट, वीडियो कॉल जैसे सबूत पेश किए।

गाजियाबादः गाजियाबाद जिले की पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक महिला ने 21 जून को एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी जिसमें आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने उसका यौन शोषण किया। महिला का दावा है कि वह पिछले पांच वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद 24 जून को महिला ने इसे ‘एक्स’ पर साझा किया जो वायरल हो गया।

इसके बाद वह 27 जून को पुलिस से मिली और लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया है। उसने अपनी शिकायत की सत्यता की पुष्टि के लिए मोबाइल कॉल, चैट, स्क्रीन शॉट, वीडियो कॉल जैसे सबूत पेश किए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दयाल के खिलाफ इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रविवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर या धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस क्रिकेटर और शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेगी।

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि सभी तथ्यों का अवलोकन करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस क्रिकेटर और उसकी सहजीवन साथी के बयान दर्ज करेगी। जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। क्रिकेटर यश दयाल से इस मामले में संपर्क नहीं हो पाया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादउत्तर प्रदेशरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरRoyal Challengers Bangalore
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई