लाइव न्यूज़ :

बसपा नेता के बेटे को पकड़ने के लिये खाक छानती रही यूपी पुलिस, नहीं लगा हाथ

By भाषा | Updated: October 18, 2018 01:28 IST

उप्र पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लखनऊ के रीयल एस्टेट कारोबारी पांडे के पास तीन अग्नेयास्त्रों के लाइसेंस थे जिन्हें अब निलंबित कर दिया गया है। 

Open in App

दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में पिस्तौल लहराने के बाद से फरार चल रहे बसपा के एक पूर्व सांसद के बेटे की तलाश में दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने बुधवार को कई जगहों पर छापेमारी की जबकि एक अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया है।

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे ने रविवार को एक पूर्व कांग्रेसी विधायक के बेटे गौरव कंवर को धमकी देने के लिये हयात रीजेंसी होटल में अपनी पिस्तौल निकाल ली थी।

उप्र पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लखनऊ के रीयल एस्टेट कारोबारी पांडे के पास तीन अग्नेयास्त्रों के लाइसेंस थे जिन्हें अब निलंबित कर दिया गया है। 

कंवर ने दिल्ली पुलिस को दिये अपने बयान में कहा कि पांडे ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और चिल्लाया, ‘‘मैं तुम्हें मार दूंगा’’ जिससे वह इस हद तक ‘‘डर’’ गए कि पुलिस के पास भी नहीं गए। 

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद जनआक्रोश को देखते हुए दिल्ली पुलिस हरकत में आई और पांडे की तलाश शुरू की जो घटना के बाद से लापता है। वीडियो में पांडे होटल के स्वागत कक्ष के बाहर दो और मेहमानों के साथ बहस करता दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आनंद कुमार ने कहा, ‘‘आशीष पांडे से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई और हम जल्द ही गिरफ्तारी करने में सक्षम होंगे।’’

अम्बेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि पांडे के पास एक .32 बोर की पिस्टल, एक .12 बोर की दोनाली बंदूक और .315 बोर की राइफल का अखिल भारतीय लाइसेंस है।

जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लाइसेंस निलंबित कर दिये गए हैं और अकबरपुर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित उसके पते पर इस आशय का नोटिस भेज दिया गया है। 

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पांडे के साथ मौजूद तीन महिलाएं जो घटना के शुरू होने में शामिल थीं उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। 

पुलिस ने कहा कि वे लखनऊ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जालापुर समेत कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। जालापुर आशीष के विधायक भाई रितेश का विधानसभा क्षेत्र है। उसके ठिकानों के बारे में सुराग के लिये दोस्तों और परिवार व रिश्तेदारों से बातचीत की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया है और कथित लापरवाही के लिये होटल को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

एडीजी आनंद कुमार ने कहा कि वीडियो में पांडे जिस हथियार को लहरा रहा था उसका लाइसेंस 1999 में अंबेडकर नगर में जारी किया गया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट