लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस है मैं, माल मिलेगा और पुष्पा भी मिलेगा!, प्रतिबंधित लकड़ी के साथ दो वन माफिया को गिरफ्तार करने पर UP पुलिस

By अनिल शर्मा | Updated: February 8, 2022 15:40 IST

पुलिस ने ट्वीट में लिखा- माल मिलेगा और पुष्पा भी मिलेगा! बकौल पुलिस, बरामद लकड़ी की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने वीडियो में पुष्पा फिल्म को क्रेडिट भी दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबरामद लकड़ी की कीमत करीब 20 लाख रुपए हैपुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेज दिया है

दक्षिण भारतीय फिल्म पुष्पा के डायलॉग (संवाद) के आजकल काफी चर्चे हैं। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म में पुष्पाराज (पुष्पा) का किरदार निभाया है। इस फिल्म के संवादों का हर कोई अनुसरण कर रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसके एक संवाद को अपनी एक कामयाबी के तौर पर इस्तेमाल किया है जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल यूपी पुलिस ने प्रतिबंधित खैर की 11,050 किलोग्राम लकड़ी के साथ सहारनपुर में दो वन माफियाओं को गिरफ्तारी किया है। पुलिस महकमे ने इसका एक वीडियो साझा किया है जिसमें पुष्पा को दिखाया गया है। यूपी पुलिस ने 'पुष्पा' का डायलॉग शेयर कर लिखा है, "पुलिस सुन के मामू समझा है क्या? यूपी पुलिस है मैं।"

वहीं पुलिस ने ट्वीट में लिखा- माल मिलेगा और पुष्पा भी मिलेगा! बकौल पुलिस, बरामद लकड़ी की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने वीडियो में पुष्पा फिल्म को क्रेडिट भी दिया। इस वीडियो को अबतक 29 हजार से ज्याद लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसे 7 हजार  से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है। लोग वीडियो पर प्रतिक्रियाएं भी खूब दे रहे हैं।

उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक चुनावी सभा में पुष्पा का जिक्र किया। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम लेते हुए कहा कि आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे CM का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीअल्लू अर्जुन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली