लाइव न्यूज़ :

यूपी में अपराधियों पर चल रहा है का 'बाबा' बुलडोजर, सरेंडर नहीं करने पर पुलिस पहुंची आरोपी के घर बुलडोजर के साथ, जानें फिर क्या हुआ

By आजाद खान | Updated: April 8, 2022 15:58 IST

पुलिस ने आरोपी के सरेंडर नहीं करने पर उसके घर की कुर्की करने और फिर मकान के गिराने की चेतावनी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों को अब लाठी-डंडे से नहीं बल्कि बुलडोजर से पकड़ रही है। गैंग रेप के आरोपी के घर भी पुलिस बुलडोजर लेकर गई और सरेंडर करने को कहा है।यूपी में अपराधियों पर 'बाबा' का बुलडोजर गाज गिरा रहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस अब एक नए लुक में नजर आ रही है। वह अपराधियों को अब लाठी-डंडे से नहीं बल्कि बुलडोजर के जरिए पकड़ रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का है जहां पर गैंगरेप के आरोपी को पकड़ने पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि आरोपी 2021 से फरार है उसे आत्मसमर्पण करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया गया है। अगर वह तय समय तक हाजिर नहीं हुआ तो उसके घर को गिरा दिया जाएगा, ऐसी चेतावनी दी गई थी। 

'24 घंटे में हाजिर नहीं हुए तो

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर कोतवाली के अठेहा गांव का रहने वाला आरोपी रियाज को सरेंडर करने के लिए कहा गया था। पुलिस ने इस मामले में 24 मार्च को उसके घर नोटिस चस्पा चुकी थी और जल्द से जल्द सरेंडर करने को कहा था। लेकिन जब इतने दिन बाद भी वह सरेंडर नहीं हुआ तो पुलिस ने गुरूवार को उसके घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। पुलिस को बुलडोजर के साथ देख रियाज के घर आस-पास के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने माइक लेकर साफ शब्दों में एनाउंसमेंट कर चेतावनी दी कि अगर आरोपी 24 घंटे में थाने या कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो उसके घर को कुर्की की जाएगी और पूरे मकान को गिरा दिया जाएगा। 

आरोपी की मदद करने वालो पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी की अगर कोई मदद करता है तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि आरोपी रियाज के खिलाफ धारा 376, 323, 504, 506, SC/ST समेत विभिन्न मुकदमा दर्ज है। सीएम योगी के कार्यकाल में अपराधियों की खैर नहीं है। 'बाबा' अपने बुलडोजर के साथ अपराधियों की नींद हराम कर दिए हैं।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?