लाइव न्यूज़ :

योगी की पुलिस का 'नया कारनामा', मीडिया से कराई एनकाउंटर की लाइव रिकॉर्डिंग, हत्या के दो आरोपियों को किया ढेर

By स्वाति सिंह | Updated: September 20, 2018 16:22 IST

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद मार्च, 2017 से अब तक कुल 66 लोग पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। वहीं अब तक 1,000 से ज़्यादा एनकाउंटर हो चुका रही है।

Open in App

लखनऊ, 20 सितंबर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने एक एनकाउंटर में हत्या के दो आरोपियों को मौत के घाट उतार दिया। इस एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों को बुला आकर उनसे वीडियोग्राफी करवाई। 

उस वीडियो में पुलिस ने एनकाउंटर वाली जगह पर हथियार के साथ दिख रही है। एनडीटीवी की एक खबर की मानें तो पुलिस ने यह भी दावा किया है कि बीते कई दिनों से वह दोनों आरोपी मुस्तकीम और नौशाद की तलाश कर रहे थे। इन दोनों आरोपियों पर लगभग छह हत्याओं के लिए मामला दर्ज है।उन हत्याओं में दो हिन्दू पुजारी भी शामिल हैं। 

अलीगढ़ पुलिस प्रमुख अजय साहनी ने मौजूदा पत्रकारों को बताया कि यह एनकाउंटर गुरुवार सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ। उस वक्त मोटरसाईकिल पर सवार दो लोग जा रहे थे तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। इसके बाद कुछ दूर जाकर वह एक खली प्लाट में छिप गए। गुंडों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई।

पुलिस ने बताया कि जब हमने गोलियां चलाईं तो उन दोनों को लगीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस एनकाउंटर में पुलिस का एक कर्मी भी घायल हुआ है। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद मार्च, 2017 से अब तक कुल 66 लोग पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। वहीं अब तक 1,000 से ज़्यादा एनकाउंटर हो चुका रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह