लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से लूटे थे 8 करोड़, पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर हुआ ढेर

By भाषा | Updated: February 19, 2020 01:49 IST

घायल बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिव शक्ति नायडू बताया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअपराधी नायडू पर अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से दिल्ली के लाजपत नगर में आठ करोड़ रुपए की लूटपाट का आरोप है।एक फ्लैट की जांच के दौरान अन्दर से गोलीबारी होने पर दौराला के क्षेत्राधिकारी और थाना कंकरखेड़ा की पुलिस ने घेराबंदी कर दी।

उत्तर प्रदेश में मेरठ की पुलिस ने कुख्यात अपराधी शिव शक्ति नायडू को मंगलवार को मुठभेड़ में मार गिराया। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित आर्क सिटी कॉलोनी में थाना सरधना से लूटी गई फॉर्च्यूनर गाड़ी की सूचना मिलने पर पुलिस ने अभियान चलाया। एक फ्लैट की जांच के दौरान अन्दर से गोलीबारी होने पर दौराला के क्षेत्राधिकारी और थाना कंकरखेड़ा की पुलिस ने घेराबंदी कर दी।

अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया । पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों तरफ से घिरने के बाद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद एक बदमाश के घायल होने का पता चला। घायल बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिव शक्ति नायडू बताया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अपराधी नायडू पर अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से दिल्ली के लाजपत नगर में आठ करोड़ रुपए की लूटपाट करने और कड़कड़डूमा अदालत में गोलियां चलाकर मुख्य आरक्षी रणसिंह मीणा की हत्या करने का इल्जाम था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली का मोस्ट वांटेड एक लाख का इनामी नायडू यहां शिव शक्ति वैष्णो धाम कॉलोनी में रह रहे इंस्पेक्टर और प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के लिए अपने साथियों संग आया था। 

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह