लाइव न्यूज़ :

UP Police Constable Paper Leak: अभ्यर्थियों से 10 लाख रुपये वसूले, 7 आरोपी मेरठ-दिल्ली से पेपर और उत्तर कुंजी के साथ गिरफ्तार, जानें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2024 18:06 IST

UP Police Constable Paper Leak: सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर मंगलवार की रात छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, 18 फरवरी को उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा (द्वितीय पाली) का एक प्रश्न पत्र और एक उत्तर कुंजी भी बरामद की गई।

Open in App
ठळक मुद्देअभियुक्तों के नाम दीप उर्फ दीपक, बिट्टू, प्रवीण, रोहित, नवीन कुमार एवं साहिल हैं।मंगलवार रात दिल्ली के मुखर्जी नगर से गिरफ्तार किया गया। अभ्यर्थियों से 8 लाख से 10 लाख रुपये वसूले थे।

UP Police Constable Paper Leak: उप्र विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का पेपर लीक कराने वाले कथित गिरोह के सात सदस्यों को मेरठ और दिल्ली से पेपर तथा उत्तर कुंजी के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक (फील्ड यूनिट मेरठ) बृजेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर आउट कराने वाले गिरोह का सदस्य दीपू उर्फ दीपक के मकान में पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त हो जाने के बाद पेपर आउट कराने में हुए खर्चे को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।

सिंह ने बताया कि इस सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर मंगलवार की रात छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, 18 फरवरी को उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा (द्वितीय पाली) का एक प्रश्न पत्र और एक उत्तर कुंजी भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम दीप उर्फ दीपक, बिट्टू, प्रवीण, रोहित, नवीन कुमार एवं साहिल हैं।

सिंह ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ के आधार पर गौतमबुद्ध नगर निवासी प्रमोद पाठक को मंगलवार रात दिल्ली के मुखर्जी नगर से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ के बयान में कहा गया है कि उनका गिरोह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सॉल्वरों की व्यवस्था करने और प्रश्न पत्र लीक करने में भी शामिल है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास से 2024 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से संबंधित कई दस्तावेज, मोबाइल फोन, भर्ती परीक्षा के हल किए गए प्रश्न पत्र, कई मोबाइल फोन और नकदी जब्त की गई। आरोपियों ने कांस्टेबल परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने का वादा करके अभ्यर्थियों से 8 लाख से 10 लाख रुपये वसूले थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास