लाइव न्यूज़ :

UP Police Constable Bharti Exam: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर नकेल, 244 अरेस्ट, अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या ऐसा करने की योजना बनाने का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2024 19:50 IST

UP Police Constable Bharti Exam: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पुलिस ने ये कार्रवाई 15 से 18 फरवरी की शाम छह बजे तक की है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की इकाइयों द्वारा स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से की गईं।उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

UP Police Constable Bharti Exam:पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या ऐसा करने की योजना बनाने के आरोप में 15 फरवरी से अब तक कुल 244 लोगों को गिरफ्तार किया गया अथवा हिरासत में लिया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पुलिस ने ये कार्रवाई 15 से 18 फरवरी की शाम छह बजे तक की है। बयान में कहा गया है कि ये कार्रवाई पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की इकाइयों द्वारा स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से की गईं।

उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। पुलिस मुख्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा, "गिरफ्तार किए गए या हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

अनुचित साधनों के इस्तेमाल में शामिल लोगों और गिरोहों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने कहा, "अधिकांश गिरफ्तारियां आरोपियों द्वारा अनुचित साधनों का उपयोग करके परीक्षा की शुचिता को भंग करने की नापाक योजनाओं को अंजाम देने से पहले ही कर ली गयी।"

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक कोचिंग संचालक को पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नोएडा के सेक्टर-11 स्थित नेहरू इंटरनेशन स्कूल के परीक्षा केंद्र से जेवर निवासी भानू कौशिक को गिरफ्तार किया गया, जो योगेश नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विद्या सागर मिश्रा ने कहा, ‘‘ कुल चार लाख रुपये में भानू ने सौदा किया था।

उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और प्रवेशपत्र समेत अन्य सामान बरामद हए हैं।’’ उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों से कई अन्य संदिग्धों को भी परीक्षा में गड़बड़ी कराने और करने की आशंका के लिए हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि शनिवार और रविवार को जिले के 32 केंद्रों पर हुई उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा में करीब 60 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना