लाइव न्यूज़ :

होम वर्क के बहाने बुलाकर मोबाइल पर आपत्तिजनक चीजें दिखाकर गलत तरीके से छूना?, तीसरी-चौथी कक्षा के छात्र-छात्राओं का यौन उत्पीड़न करता था शिक्षक नवल किशोर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 18:37 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी नवल किशोर (56) को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो और तस्वीरें दिखाकर कथित तौर पर अश्लील हरकतें करता था।अकेले में बुलाकर अपने मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक चीजें दिखाता था। मामले का खुलासा करते तो वह उन्हें मारने-पीटने की धमकी देता था।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को छात्र-छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी नवल किशोर (56) को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया।

उस पर आरोप है कि वह बच्चों को वीडियो और तस्वीरें दिखाकर कथित तौर पर अश्लील हरकतें करता था। उन्होंने बताया कि बेलघाट थानाक्षेत्र स्थित एक प्राइमरी स्कूल में तीसरी और चौथी कक्षा के कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता को बताया कि शिक्षक नवल किशोर ग्रह कार्य को जांचने के बहाने उन्हें अकेले में बुलाकर अपने मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक चीजें दिखाता था।

फिर उन्हें गलत तरीके से छूता था। कुमार ने बताया कि अगर बच्चे विरोध करते या इस मामले का खुलासा करते तो वह उन्हें मारने-पीटने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO