लाइव न्यूज़ :

यूपी: 70 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 3, 2019 08:26 IST

शर्मसार करने वाली इस घिनौनी वारदात के बारे में जानकारी देते हुए सर्किल अधिकारी ने बताया, ''जैसे हमें इस वारदात की इत्तला मिली, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला का इलाज चल रहा है।''

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को 1 दिसंबर को अंजाम दिया गया था।महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कई वारदातों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति दिनों-दिन खराब हो रही है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के अनपारा में एक 70 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस सोमवार (2 दिसंबर) को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को 1 दिसंबर को अंजाम दिया गया था। वारदात के बाद पुलिस में दर्ज शिकायत कराई गई थी। मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने राम किशन नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

शर्मसार करने वाली इस घिनौनी वारदात के बारे में जानकारी देते हुए सर्किल अधिकारी ने बताया, ''जैसे हमें इस वारदात की इत्तला मिली, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला का इलाज चल रहा है।''

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वारदात को लेकर सूबे की वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाएं और बेटियां महफूज नहीं हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कई वारदातों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति दिनों-दिन खराब हो रही है। हर दिन बलात्कार की खबरें सामने आती हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के कथित आंदोलनकारी सत्ता पर आसीन होने के बावजूद अमानवीय घटनाओं को रोकने में नाकाम रहे। नाबालिग बच्चियां भी क्रूरता का शिकार बन रही हैं।''

बुजुर्ग महिला के साथ घिनौनी वारदात का यह मामला तब सामने आया जब देशभर में हैदराबाद की पशु चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के मामले को लेकर देश भर में गुस्सा है और लोग गुनहगारों के लिअ मृत्युदंड की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस