लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में यूपी पुलिस ने विधायक अमनमणि त्रिपाठी को किया गिरफ्तार, दो SUV भी जब्त 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 5, 2020 07:15 IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बयान में कहा कि न तो सीएम और न ही राज्य सरकार ने उत्तराखंड जाने के लिए विधायक अमनमणि त्रिपाठी को अनुमति दी है। त्रिपाठी खुद अपने कार्यों के लिए जिम्मेदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश पुलिस ने लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने और झूठे आधार पर उत्तराखंड के बदरीनाथ की यात्रा करने की अनुमति प्राप्त करने के लिए निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।सोमवार शाम को त्रिपाठी और उनके छह सहयोगियों को यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस ने लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने और झूठे आधार पर उत्तराखंड के बदरीनाथ की यात्रा करने की अनुमति प्राप्त करने के लिए निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम को त्रिपाठी और उनके छह सहयोगियों को यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। साथ ही साथ पुलिस ने दो एसयूवी भी जब्त की हैं जिसमें वे यात्रा कर रहे थे।

नजीबाबाद के सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जब पुलिस ने उनसे लॉकडाउन के दौरान यात्रा करने के वैध दस्तावेजों के बारे में पूछा तो वे दिखाने में नाकाम रहे हैं, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। त्रिपाठी और उनके सहयोगियों को मंगलवार को बिजनौर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बयान में कहा कि न तो सीएम और न ही राज्य सरकार ने उत्तराखंड जाने के लिए विधायक अमनमणि त्रिपाठी को अनुमति दी है। त्रिपाठी खुद अपने कार्यों के लिए जिम्मेदार हैं।

बता दें, बीते दिन बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे उत्तर प्रदेश के विधायक अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून—व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि त्रिपाठी और उनके 10 साथियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि रविवार रात टिहरी जिले के मुनि की रेती पुलिस थाने में विधायक और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन्हें 41 ए का नोटिस जारी करने के बाद वापस जाने दिया गया। 

इससे पहले, अमनमणि अपने 10 साथियों के साथ तीन गाड़ियों के काफिले के साथ रविवार को बदरीनाथ जा रहे थे लेकिन चमोली जिला प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया । कारों के काफिले के चमोली की सीमा में पहुंचे जहां गौचर स्थित कोरोना जांच चौकी पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन की पृथक-वास की अवधि पूरी न किए जाने पर जिले में प्रवेश न करने के नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। लेकिन उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश तथा देहरादून के जिलाधिकारी की अनुमति का हवाला देकर त्रिपाठी वहां से आगे निकल गए। 

हांलांकि, बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें कर्णप्रयाग के पास अवरोधक लगा कर रोका और लौटा दिया। कोरोना संकट के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि 30 अप्रैल से 15 दिन आगे खिसकाकर 15 मई कर दी गयी है जबकि गढ़वाल हिमालय के चारधामों में से तीन धामों में कपाट खोले जाने के बावजूद तीर्थयात्रियों को आने की अनुमति नहीं है। अमनमणि चर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह