लाइव न्यूज़ :

UP: मुजफ्फरनगर के मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ते दिखे लोग, तो पुलिस ने 25 के खिलाफ दर्ज किया मामला

By भाषा | Updated: May 26, 2020 04:25 IST

कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन के चलते लोगों से ये अपील की गई थी कि वे अपने घरों में ही नमाज पढ़ें।

Open in App
ठळक मुद्देकजियाना मौहल्ले की मस्जिद में कुछ लोगों के इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।जांच की गई तो मस्जिद में करीब दो दर्जन लोग मौजूद मिले।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के लिए कथित तौर पर इकट्ठा हुए 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस खतौली कस्बे में घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को तितर-बितर किया।

पुलिस ने बताया कि भादंसं की धारा 188 (आज्ञा पालन नहीं करना) और आपदा प्रबंधन कानून के तहत 25 लोगों पर मामला दर्ज किया गया।  खतौली मुजफ्फरनगर के सीओ  ने बताया कि मुजफ्फरनगर की खतौली कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मौहल्ले की मस्जिद में कुछ लोगों के इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने की सूचना पर आलाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

जांच की गई तो मस्जिद में करीब दो दर्जन लोग मौजूद मिले। इसके बाद अधिकारियों ने सभी लोगों की वीडियोग्राफी कराकर 8 नामदर्ज और 25 अज्ञात लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन और आपदा प्रबंध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि जनपद में इस समय लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। फिलहाल जनपद में कोरोना वायरस के 21 एक्टिव मामले हैं. इसी को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार जनता से ये अपील कर रहा था कि सभी लोग अपने अपने घरों रहकर ईद की नमाज अदा करें और त्यौहार को शांतिपूर्व तरीके से मनाएं। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह