लाइव न्यूज़ :

यूपी: ढाबे पर खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में एक की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: September 5, 2019 13:05 IST

यूपी के भदोही में बुधवार देर रात एक ढाबे पर खाने के बिल को लेकर झड़प हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक घायल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देढाबे के कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को पीट -पीट कर कथित तौर पर मार डाला पुलिस ने ढाबा मालिक सरदार गुरमैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है

भदोही खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में ढाबे के कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को पीट -पीट कर कथित तौर पर मार डाला और दूसरे व्यक्ति को घायल कर दिया । पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना एनएच 2 पर औराई थाना के महराजगंज के पास सरदार ढाबा में बुधवार देर रात हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाबा मालिक सरदार गुरमैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका बेटा सुरेंद्र सिंह और दो अन्य ढाबा कर्मचारी फरार हो गए है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया की इसी थाना क्षेत्र के सहसेपुर निवासी ट्रांसपोर्ट मालिक विशाल दूबे ने अपने ड्राइवर सूरज सिंह (25) के साथ वाराणसी से लौटते हुए सरदार ढाबा में खाना खाया।

उन्होंने बताया कि खाने का बिल 180 रुपये हुआ। विशाल और सूरज ने यह कहते हुए ढाबा मालिक को पैसे दिए कि इतना बिल कैसे आया। सिंह के अनुसार, बताया जाता है कि इस पर ढाबा मालिक और उसके लड़के ने अपशब्द कहे जिस पर विवाद शुरू हुआ।

देखते -देखते गुरमैल सिंह और उसका लड़का सुरेंद्र सिंह तथा दो कर्मचारी विशाल और सूरज को पीटने लगे। उन्होंने बताया कि विशाल किसी तरह भाग निकला लेकिन ड्राइवर सूरज सिंह को चारों ने लाठी और लोहे की छड़ से पीट -पीट कर मार डाला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुल चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गुरमैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर