लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस को चीनी नागरिक और उसकी भारतीय महिला मित्र की मिली रिमांड, चीनी जासूसों की मदद करने का आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: June 18, 2022 12:52 IST

पिछले दिनों बिहार में नेपाल-भारत सीमा पर सशस्त्र सीमा बल ने दो चीनी नागरिकों को जासूसी के आरोप में पकड़ा था जिन्होंने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी ग्रींस सोसायटी में अपने दोस्त चीनी नागरिक सु फाइ के पास 18 दिनों तक बिना वीजा के रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने चीनी नागरिक और उसकी भारतीय महिला मित्र की एक हफ्ते की रिमांड मांगी थीदोनों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम में एक होटल से पकड़ा थाचीनी नागरिक और उसकी प्रेमिका ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे थे

नोएडाः उत्तर प्रदेश पुलिस को भारत-नेपाल सीमा पर जासूसी के शक में पकड़े गए दो चीनी नागरिकों के दोस्त सु फाइ और उसकी महिला मित्र नगालैंड निवासी पेटेख रेनुओ (22) की तीन दिन की कस्टडी मिल गई है। सु फाइ (36) चीनी नागरिक है। उसके वीजा की अवधि जुलाई 2020 में समाप्त हो गई थी। दोनों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम में एक होटल से पकड़ा था। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चीनी नागरिक सु फाइ उर्फ ​​केले और उसकी भारतीय प्रेमिका पेटेख रेनुओ की एक सप्ताह की हिरासत मांगी थी लेकिन सूरजपुर की एक अदालत ने उन्हें केवल तीन दिन का रिमांड दिया। सु फाई 2020 से ग्रेटर नोएडा में जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में अपनी भारतीय प्रेमिका के साथ बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहा था। उसकी वीजा अवधि भी समाप्त हो गई थी।पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​उनसे पूछताछ कर रही हैं। 

होटल के जिस रूम में दोनों ठहरे थे उसको सील कर दिया गया है, जहां चीनी नागरिक का लैपटॉप और अन्य सामान बंद है और उससे उससे कुछ अहम सुराग हाथ लगने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि सु फाइ और पेटेख रेनुओ को उन दो चीनी नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हिरासत में लिया गया, जिन्हें शनिवार को बिहार में नेपाल-भारत सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि वे अवैध रूप से भारत में प्रवास के बाद नेपाल में घुसने की फिराक में थे।

मालूम हो कि दो चीनी नागरिकों लु लैंग (30) और तो यूं हेलंग (34) को एसएसबी ने बिहार के भारत-नेपाल सीमा के समीप से जासूसी के शक में शनिवार को पकड़ा था। पूछताछ में पता चला था कि दोनों चीनी नागरिक ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी ग्रींस सोसायटी में अपने दोस्त चीनी नागरिक सु फाइ के पास 18 दिनों तक बिना वीजा के रहे थे। जासूसी का शक गहरा होने पर कई एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

इस बीच, ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक चीनी शैली के क्लब के संभावित संबंधों की जांच कर रही है जो दूरदराज के घरबारा गांव में अवैध रूप से और गुप्त तरीके से संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने नोट गिनने की एक मशीन बरामद की है और तीन मंजिला इमारत से सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है, जिसमें अन्य सुविधाओं के साथ लक्जरी कमरे, एक बार और एक रेस्तरां था।

टॅग्स :नॉएडाक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली