लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर की फोन पर बधाई दे रहा था युवक, लड़खड़ाकर पांचवीं मंजिल से गिर कर मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 2, 2019 08:27 IST

मृतक का नाम विवेक परमार है, जो प्राइवेट फर्म में काम करता था। एक जनवरी के दिन विवेक अपने दोस्त को फोन पर बधाई दे रहा था। तभी ये हादसा हुआ था।  

Open in App

गौतम बुद्ध नगर नोएडा के पांचवी मंजिल से गिर कर एक इंजीनियर की मौत हो गई है। थाना फेस- 3 क्षेत्र में, पांचवी मंजिल पर अपने फ्लैट की बालकनी में फोन पर बात कर रहे एक युवक की नीचे गिरकर मौत हो गई। युवक सेक्टर 120 में आम्रपाली सोसायटी में रहता था। घटना मंगलवार एक जनवरी 2019 की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक का नाम विवेक परमार है, जो प्राइवेट फर्म में काम करता था। एक जनवरी के दिन विवेक अपने दोस्त को फोन पर बधाई दे रहा था। तभी ये हादसा हुआ था।  

थाना फेस 3 के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि विवेक परमार नामक युवक पांचवी मंजिल पर अपने फ्लैट की बालकनी में खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

त्रिपाठी ने बताया कि विवेक मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला था और नोएडा के फेस-3 में सेक्टर 122 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विवेक परमार के एक दोस्त ने यह भी बताया कि वह उसके एक दिन पहले घर पर कुछ पार्टी भी कर रहे थे। जब विवेक की मौत हुई, तब उसने ड्रिंक किया हुआ था। 

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह