लाइव न्यूज़ :

बंधक बनाकर आगरा की महिला से गैंगरेप, घुमाने का झांसा देकर पीड़िता को ले गए थे आरोपी

By भाषा | Updated: February 25, 2019 12:25 IST

एसपी (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि जनपद आगरा की रहने वाली एक महिला को घुमाने का झांसा दे कर राकेश नामक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी ले कर आया। राकेश भी आगरा का रहने वाला है।

Open in App

नोएडा गौतम बुद्धु जिले के थाना कासना क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी में एक महिला को बंधक बना कर 2 लोगों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।  घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि जनपद आगरा की रहने वाली एक महिला को घुमाने का झांसा दे कर राकेश नामक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी ले कर आया। राकेश भी आगरा का रहने वाला है।

राकेश और पार्श्वनाथ सोसायटी के मकान नंबर 1001 में रहने वाले आफताब चड्ढा ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। एसपी ने बताया कि महिला ने बीती रात किसी तरह पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी आफताब चड्डा के पिता आर्मी में मेजर के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। दोनों को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर