लाइव न्यूज़ :

यूपी में 'बेखौफ' छात्र: लड़की को अगवा कर फिर नशीली दवा पिलाकर 4 लड़कों ने किया गैंगरेप, उसके बाद किया कुछ ऐसा

By भाषा | Updated: October 16, 2019 13:58 IST

नोएडा पुलिस के मुताबिक चारों ने छात्रा को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया, तथा उसे बेहोशी की हालत में उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के परिजन ने दादरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

गौतम बुद्ध नगर जिला के दादरी क्षेत्र से एक छात्रा का अगवा कर चार छात्रों द्वारा उसके साथ कथित सामूहिक बलात्कार का एक मामला सामने आया है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बुधवार को बताया कि जू सेक्टर में रहने वाली एक छात्रा शनिवार देर रात को अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। तभी दीपक उसका साथी अमीनाथ व उसके दो अन्य साथियों ने उसको अगवा कर लिया।

आरोप है कि चारों ने छात्रा को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया, तथा उसे बेहोशी की हालत में उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए।

उन्होंने बताया कि छात्रा को जब होश आया तो उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई। मंगलवार को पीड़िता के परिजन ने दादरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि चारों आरोपी स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।

टॅग्स :नॉएडारेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर