लाइव न्यूज़ :

शर्मसार: दो चचेरे भाइयों ने मिलकर किया 16 साल की बहन के साथ बलात्कार

By भाषा | Updated: August 16, 2018 15:55 IST

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अनित कुमार ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के चचेरे भाई किशन व सुनील ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने अपने पिता से की। 

Open in App

नोएडा, 16 अगस्त: नोएडा थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके दो चचेरे भाइयों ने बलात्कार किया। जब पीड़िता ने यह बात अपने पिता को बताई तो उसके पिता ने मामले को रफा-दफा कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत जिला बाल कल्याण समिति से की। बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने इस मामले में उसके दो चचेरे भाइयों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अनित कुमार ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के चचेरे भाई किशन व सुनील ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने अपने पिता से की। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय अपनी बेटी को ही समझा-बुझाकर शांत करा दिया । उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मामले की शिकायत जनपद गौतम बुद्ध नगर के बाल कल्याण समिति में की। बाल कल्याण समिति ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। समिति के अध्यक्ष कमल दत्ता की शिकायत पर थाना सेक्टर 20 में किशोरी के भाई सुनील व किशन के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ है। उसके पिता को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह