लाइव न्यूज़ :

UP News: मानसिक रूप से बीमार महिला को सरिए से जलाया, पति को पेड़ से बांध की बर्बरता; देवरिया में दबंगई का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 18, 2024 16:40 IST

UP News: वीडियो वायरल होने के बाद सुरौली पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

Open in App

UP News:उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दबंगों  की करतूत सामने आई है, जहां मानसिक रूप से बीमार महिला और उसके पति के साथ बर्बरता की गई। इस घटना का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला और उसके पति को कुछ लोगों ने पेड़ से बांधा हुआ है। दबंग रस्सी से बांधने के बाद लोहे की रोड से महिला के पैर जला रहे हैं। यह दर्दनाक वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि सुरौली थाना क्षेत्र में चोरी के शक में एक महिला और उसके पति को स्थानीय लोगों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। खौफनाक घटना को और भी भयावह बनाने के लिए महिला को लोहे की गर्म रॉड से जलाया गया।

आरोपी पर कसा शिकंजा

वीडियो वायरल होने के बाद सुरौली पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को संदेह है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं और बाकी अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 13 सितंबर की रात को हुई, जब सुरौली के उसरा बाजार निवासी उमाशंकर के बेटे गुड्डू ने देखा कि मानसिक रूप से बीमार उसकी पत्नी परसा जंगल गांव की ओर भटक गई है। उसे चोर समझकर कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे छोड़ दिया। अगले दिन 14 सितंबर को पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश यादव और कुछ लोग गुड्डू के घर पहुंचे। उन्होंने गुड्डू और उसकी पत्नी को बाहर खींचकर नीम के पेड़ से बांध दिया और बुरी तरह पीटा।

मारपीट के दौरान महिला को लोहे की गर्म रॉड से दागा गया। एक ग्रामीण ने इस वीडियो को फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और बाद में अन्य लोगों को भी शेयर कर दिया। वायरल वीडियो को देखते ही सुरौली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और मामले की जांच करने पीड़िता के घर पहुंची। महिला के ससुर उमाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कमलेश समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

सुरौली थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। पीड़िता के ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारवायरल वीडियोसोशल मीडियामहिलायूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई