लाइव न्यूज़ :

क्या हुआ जब आरोपी ने थाने में ही सिपाही पर कर दिया हमला, सबके सामने पुलिस वाले को जमकर पिटा और फिर... देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 6, 2022 13:37 IST

मामले में पुलिस ने कहा कि आरोपी के सिपाही के हमले के बाद पीड़ित ने शिकायत की है जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे जेल में बन्द कर दिया गया है। इसके खिलाफ आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के थाने में आरोपी द्वारा सिपाही की पिटाई का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी ने सिपाही को कई मुक्के मारे है। घटना का वीडियो भी जारी हुआ है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मैनपुर में एक शख्स द्वारा पुलिस थाने में सिपाही की पिटाई का वीडियो सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आरोपी को दूसरे मामले में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, इस दौरान वह थाने में मौजूद सिपाही पर ही हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट की है। 

थाने में इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मामले में आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है और उस पर कार्रवाई भी की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

हिन्दुस्तान की एक खबर के अनुसार, यह मामला शहर के महिला थाने का है जहां पर घरेलू विवाद को सुलझाने के एक कपल आए हुए थे। बताया जाता है कि महिला के पिता ने आरोपी दामाद और उसके परिवार के खिलाफ दहेज की मांग और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। 

इसको लेकर 17 और 22 जून को महिला थाने में पति पत्नी के बीच सुलह हुआ था लेकिन वह सफल नहीं रहा तो इसकी अलगी तारीख 04 जुलाई रखी गई थी।

04 जुलाई को जब इस मामले में सुनवाई हो रही थी तब शख्स पर आरोप है कि उसने महिला थाना प्रभारी सविता सेंगर की मौजूदगी में ससुरालीजनों से अभद्रता करने लगा था और सुलह करने से इन्कार कर दिया था। 

इस पर एसओ ने जब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा तो वहां थाने में मौजूद सिपाही पर हमला बोल दिया और उससे मारपीट करने लगा। इस मारपीट का ही वीडियो वायरल हो रहा है। 

थाने में ही सिपाही को मुक्के से मारता रहा आरोपी

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि आरोपी मुक्के से थाने में मौजूद सिपाही को मार रहा है। वहां मौजूद अन्य महिला सिपाही ने भी उसे रोकना चाहा पर वह रूका नहीं और सिपाही पर वार करता रहा। इसके बाद वीडियो में यह देखा गया है कि एक अन्य सिपाही वहां आया और फिर वह पकड़ा गया है। 

सिपाही के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और इसकी जांच एएसपी द्वारा कराई गई है। इस पर घरेलू हिंसा का भी मामला दर्ज हुआ है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली