संपत्ति की लालच में प्रेमिका ने बेटे और दोस्तों के साथ मिलकर दंपति की हत्या की, गला रेत कर बेरहमी से ले ली जान

By आजाद खान | Updated: March 12, 2022 14:48 IST2022-03-12T14:43:06+5:302022-03-12T14:48:36+5:30

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने राजेश की गला रेतकर हत्या की है। शुरुआती जांच में यह मामला संपत्ति के लिए बताया जा रहा है।

up news girlfriend along with the son friends killed brutally by slitting their throats the couple in property greed | संपत्ति की लालच में प्रेमिका ने बेटे और दोस्तों के साथ मिलकर दंपति की हत्या की, गला रेत कर बेरहमी से ले ली जान

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsबिजनौर में संपत्ति के लिए प्रेमिका द्वारा हत्या का मामला सामने आया है।इस जुर्म में प्रेमिका के बेटे और दोस्तों ने साथ दिया है। इन पर आरोप है कि वे हत्या के बाद लाश को दफना दिए थे।

बिजनौर: बिजनौर में कथित प्रेमिका द्वारा संपत्ति के लिए बेटे और दोस्तों के साथ मिलकर निसंतान दंपति की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों शवों को गड्ढो से निकालकर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच में पुलिस जुट गई है और इस पर आगे अपडेट भी तभी ही दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, यह मामला बिजनौर कोतवाली के नजीबाबाद मार्ग का है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि नजीबाबाद मार्ग पर शिवलोक कालोनी मे राजेश अग्रवाल (55) पत्नी बबली (44) के साथ अपने मकान मे रहते थे। उन्होंने बताया कि दपंति की तीन दुकाने थीं जिनमे बबली पार्लर और जनरल स्टोर चलाती थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। सिंह ने बताया कि राजेश के साले ने शिकायत दर्ज कराई कि 28 फरवरी से राजेश और बबली घर से लापता हैं। 

जांच के दौरान क्या खुलासा हुआ

धर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बिजनौर की हमीदपुर निवासी रोमा का कथित संबंध राजेश अग्रवाल के अलावा मुकेश (निवासी रशीदपुर गढ़ी, थाना कोतवाली बिजनौर) से भी थे। पुलिस ने बताया कि राजेश अग्रवाल ने बैंक से ऋण लिया था जिसमे मुकेश और उसका चचेरा भाई मोंटी गवाह थे। उन्होंने बताया कि रोमा ने संपत्ति के लालच में मिलकर मुकेश ,उसके भाई मोंटी और अपने बेटे तुषार के साथ मिलकर राजेश की गला रेतकर हत्या कर दी। 

लाश को ऐसे लगाया था ठिकाना

पुलिस ने बताया कि तीनो मिलकर राजेश के शव को रोमा के घर गांव हमीदपुर ले गये जहां गड्ढा खोदकर दफना दिया। बाद मे तुषार बबली को पार्लर से बाइक पर बैठाकर हमीदपुर ले गया और उसकी भी हत्या कर शव गड्ढे में दफना दिया। वहीं मामले की आगे जांच में पुलिस जुट गई है। 

Web Title: up news girlfriend along with the son friends killed brutally by slitting their throats the couple in property greed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे