लाइव न्यूज़ :

बेटी के हत्यारे ने जेल से बचने के लिए मजदूर की जान ली, खुद को मृत दिखाने के लिए उसको जलाकर मार डाला; पत्नी के हाव-भाव से खुल गया राज

By आजाद खान | Updated: December 12, 2021 14:09 IST

पुलिस के सामने पत्नी ने कहा कि मृतक उसका पति है, लेकिन उसके बोलने और रोने के अंदाज से पता चल गया कि वह पति को बचाने के लिए नाटक कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअभियुक्त सुदेश कुमार पिछली मई में पेरोल पर छूटा था, लेकिन फिर जेल जाने से बचने को रची साजिश।पत्नी की मदद से एक मजदूर को मार डाला और उसकी जेब में अपना आधार कार्ड डालकर रख दिया।अब एक के बजाए दो मर्डर के आरोप में उसे जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी, सहयोग में पत्नी भी गिरफ्तार।

क्राइम अलर्ट: अपनी 13 वर्षीय बेटी के कत्ल के आरोप में जेल में बंद अभियुक्त पिछली मई में पेरोल पर छूटा तो घर आकर उसने कई महीने बाद दूसरा अपराध कर दिया। पेरोल की अवधि खत्म होने पर फिर से जेल जाने से बचने के लिए उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर खुद को मृत दिखाने की साजिश रची। हालांकि पुलिस को उसकी साजिश का पता चल गया और वह फिर से गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इस फर्जीवाड़े में उसने एक मजदूर की जान ले ली। यानी एक अपराध की सजा से बचने के लिए दूसरा अपराध कर डाला। अब दोनों अपराधो की सजा भुगतनी होगी।

गाजियाबाद के लोनी इलाके में मिला था जला हुआ शव

गाजियाबाद पुलिस को कुछ दिन पहले लोनी इलाके में एक जला हुआ शव मिला। उसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। शव की जेब से मिले आधार कार्ड के पते पर संपर्क किया गया तो वह आरोपी सुदेश कुमार का था। पुलिस वहां पहुंची तो उसकी पत्नी अनुपमा मिली। अनुपमा को लेकर पुलिस शव दिखाने ले गई तो उसने कहा कि यह उसके पति सुदेश का शव है, लेकिन उसके हावभाव से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने सुदेश के बारे में थाने से पता किया तो मालूम हुआ कि वह 2018 में बेटी की हत्या का आरोपी है और इस समय पेरोल पर छूटा है।

मजदूर को घर बुलाकर पिलाई शराब और कर दिया कत्ल

जांच पड़ताल के बाद सुदेश फिर से पकड़ा गया तो उसने कड़ी पूछताछ में सारी साजिश को उगल दिया। उसने बताया कि वह शव एक मजदूर की है, जिसकी उसने खुद ही जलाकर हत्या कर दी और उसकी जेब में अपना आधार कार्ड रख दिया, जिससे पुलिस मान ले कि मैं ही जलकर मर गया और मुझे दोबारा जेल न जाना पड़े। मजदूर का नाम डोमन रविदास है, जिसको उसने काम के बहाने घर पर बुलाया और शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सुदेश कुमार और उसकी पत्नी अनुपमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली