लाइव न्यूज़ :

10 लाख रुपये दहेज के बावजूद युवती की शादी नपुंसक से कराई, पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 19, 2022 15:29 IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का ये पूरा मामला है. दुल्हन जब विदा होकर ससुराल पहुंची, तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है। जब दुल्हन ने यह बात बताई तो उसकी ननद आदि ने पिटाई कर दी।

Open in App

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 10 लाख रुपये दहेज देने के बावजूद छल करके एक नपुंसक युवक से कराने के आरोप में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शाहजहांपुर की युवती की शादी परिजनों ने बड़े ही धूमधाम से की, लेकिन जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है।

पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने रविवार को बताया कि थाना पुवायां के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी उसके परिजनों ने शाहजहांपुर निवासी सत्यम के साथ की थी और उसकी शादी में 10 लाख रुपये नकद तथा दहेज का सामान दिया था।

दुल्हन जब विदा होकर ससुराल पहुंची, तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है। जब दुल्हन ने यह बात अपने ससुरालियों को बताई तो उसकी ननद आदि ने उसकी पिटाई कर दी। ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वाजपेयी ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि युवती के साथ धोखाधड़ी करके छल किया गया है। ऐसे में पति समेत सात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली