बाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2026 11:56 IST2026-03-29T11:56:01+5:302026-03-29T11:56:38+5:30

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी पीड़ितों को इलाज के लिए देवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

up news 30 people fall ill consuming non-vegetarian food at a wedding in Barabanki | बाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

सांकेतिक फोटो

Highlightsअधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

बाराबंकीः बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालापुर में एक शादी समारोह के दौरान मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई, जब खाना खाने के कुछ ही समय बाद लोगों को अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी पीड़ितों को इलाज के लिए देवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

पालघर में गद्दे के फोम के कारखाने में आग लगने से एक व्यक्ति घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में गद्दे के लिए फोम बनाने वाले कारखाने में रविवार को आग लगने से एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी और वाडा इलाके में स्थित उस परिसर में तेजी से फैल गई जहां बड़ी मात्रा में फोम का भंडारण किया गया था। आग लगने के वास्तविक कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।

आग की लपटों को काफी दूर से देखा जा सकता था और आसपास के इलाके में घना धुआं छा गया था। वाडा थाने के इंस्पेक्टर दत्ता किंद्रे ने बताया कि इस घटना में एक कर्मचारी झुलस गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और लगभग दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

Web Title: up news 30 people fall ill consuming non-vegetarian food at a wedding in Barabanki

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे