लाइव न्यूज़ :

मां ने 20 दिन की दो जुड़वा बेटियों को कुएं में फेंक दर्ज करवाया किडनैपिंग का केस, जानें क्या है पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 23, 2019 14:53 IST

घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। पुलिस ने दोनों नवजात बच्चियों का शव कुएं से निकलवा लिया है। आरोपी पति-पत्नी को पलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरनगर जिला पुलिस अधिक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नाजमा ने बच्ची को गांव के पास के ही एक कुएं में फेंका था।दोनों कपल के बीच रविवार(22 सितंबर) को झगड़ा होने के बाद महिला ने अपनी बेटियों को कुएं में फेंका।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने अपनी दो नवजात जुड़वा बच्चियों को कुएं में फेंक दिया है। महिला ये कदम पति से हुये झगड़े के बाद उठाया है। घटना रविवार की है। महिला ओर उसके पति को पुलिस ने नवजात बच्चियों को जान से मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बच्चियां सिर्फ 20 दिन की थी। 

पुलिस के मुताबिक महिला नाजमा ने अपनी बच्चियों को इसलिए कुएं में फेंक दिया, क्योंकि उसे लगता था कि वह अपनी बच्चियों को पालन-पोषण नहीं कर पाएगी। महिला के मुताबिक उसका पति वसीम पिछले कुछ महीनों से बेरोजगार बैठा हुआ है। दोनों कपल के बीच रविवार(22 सितंबर) को झगड़ा भी नौकरी को लेकर ही हुआ था। 

मुजफ्फरनगर जिला पुलिस अधिक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नाजमा ने बच्ची को गांव के पास के ही एक कुएं में फेंका था। महिला ने इसके बाद गांव वालों को कहना है उसकी बेटी किडनैप हो गई है। 

कपल ने इसके बाद बच्चियों की किडनैपिंग रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस को पूछताछ के दौरान शक हुआ कि महिला ने ही बच्चियों के साथ कुछ किया है। सख्ती से पूछताछ के बाद महिला ने बच्चियों को कुएं में फेंकने के बात स्वीकार ली है। बच्चियों के शव को पुलिस कुएं से निकाल ली है। आरोपी कपल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह