लाइव न्यूज़ :

लव मैरिज करने पर भाई ने बहन की निर्मम तरीके से की हत्या, शादी के बाद पहली बार परिवार से मिलने आई थी लड़की

By भाषा | Updated: October 7, 2019 17:09 IST

घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। मृतका तीन महीने पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शाहवाज से शादी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने के बाद पहली बार अपने परिवार से मिलने आई थी। भाई आरोपी के खिलाफ पुलिस अधिकारी ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह फरार है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में झूठी शान के खातिर हत्या का एक संदिग्ध मामला सामना आया है। 20 साल की एक युवती की उसके भाई ने कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि युवती परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने के बाद पहली बार अपने परिवार से मिलने आई थी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नेपाल सिंह ने बताया कि घटना रविवार रात को जनसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव में घटी है। उन्होंने बताया कि शबीना ने तीन महीने पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शाहवाज से शादी की थी और सुरजू गांव में उसके साथ रह रही थी।

सिंह ने बताया कि शबीना जब अपने माता-पिता के घर आई तो उसका अपने भाई सनव्वर से झगड़ा हो गया। इसके बाद सनव्वर ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह फरार है। अधीक्षक ने बताया कि शबीना के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है। सिंह ने बताया कि कवाल गांव में एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO