लाइव न्यूज़ :

छात्रा ने यूनिवर्सिटी कैम्पेस के हॉस्टल में की आत्महत्या, दोस्त को पहले ही बता दी थी सारी बात

By भाषा | Updated: January 16, 2019 13:44 IST

घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिवार को सौंप दिया गया।

Open in App

मथुरा के एक निजी विश्वविद्यालय में व्यापार प्रबंधन के परास्नातक के अंतिम वर्ष की छात्रा ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

वृन्दावन थाने की जैंत पुलिस चौकी के प्रभारी अवधेश कुमार के मुताबिक, आगरा निवासी आरती ‘जीएलए विश्वविद्यालय’ में एमबीए के अंतिम वर्ष की छात्रा थी।कुमार ने बताया कि आरती ने मंगलवार को अपने एक मित्र को आत्महत्या करने की बात बताई थी। उसके मित्र ने आरती को समझाने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि आरती के मित्र ने उसे ऐसा करने से मना किया। अन्य लोगों को इसकी सूचना देते हुए वह आरती के कमरे तक पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। उसने वार्डन तथा छात्र-छात्राओं की मदद से दरवाजा तोड़ उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह अपने दुपट्टे से फांसी लगा चुकी थी।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिवार को सौंप दिया गया।प्रभारी ने कहा, ‘‘हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया है। लेकिन पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण जांच प्रारम्भ नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच शुरूकर दी जाएगी।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!