लाइव न्यूज़ :

लोगों को लगा बुर्जी में आग लगी है लेकिन अंदर जल रहा था शव, पशुओं के लिए भूसा निकालते वक्त सामने आया मामला

By भाषा | Updated: July 24, 2019 02:54 IST

पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाने और जनपदों में फोटो भिजवा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी का कहना है कि बुर्जी में जलाए गए युवक की उम्र करीब 25 साल प्रतीत हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमाना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव वहां लाकर जलाया गया होगा।सुबह जब बुर्जी के मालिक ने पशुओं के लिए भूसा निकाला तो उसमें किसी युवक का जला हुआ शव दिखाई दिया।

 उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में अज्ञात लोगों ने बीती रात एक युवक की हत्या करने के बाद शव को भूसे की बुर्जी में रखकर फूंक दिया। ग्रामीणों ने बुर्जी से आग की लपटें उठते देखीं तो फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझा दी। किसी को भी यह आभास तक न हुआ कि उसमें किसी को जलाया गया होगा। लेकिन सुबह जब बुर्जी के मालिक ने पशुओं के लिए भूसा निकाला तो उसमें किसी युवक का जला हुआ शव दिखाई दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव वहां लाकर जलाया गया होगा। पुलिस के अनुसार यह घटना महावन थाना क्षेत्र के गांव कारब में सोमवार की रात में घटी। सुबह बुर्जी मालिक करुआ ने सबसे पहले युवक का शव देखा। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाने और जनपदों में फोटो भिजवा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी का कहना है कि बुर्जी में जलाए गए युवक की उम्र करीब 25 साल प्रतीत हो रही है। जल्द ही मृतक की शिनाख्त करके हत्या का खुलासा किया जाएगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुराहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज