लाइव न्यूज़ :

पहले पत्नी को लगाया वीडियो कॉल फिर उसके सामने ही ले ली अपनी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: March 20, 2022 13:04 IST

मामले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘राजकुमार ने शनिवार को पत्नी को वीडियो कॉल लगाया और उसके सामने ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।’’

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के फरीदाबाद में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल में ही उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की चांज कर रही है।

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक शख्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डबुआ कालोनी का रहने वाला एक युवक ने पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया औप फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि युवक के आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

मृतक की छह महीने पहले ही शादी हुई थी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी राजकुमार (26) के रूप में हुई है जो डबुआ में किराए के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि लकड़ी का काम करने वाले राजकुमार का विवाह छह महीने पहले ही हुआ था और उसकी पत्नी गांव में परिवार के साथ रहती है। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘राजकुमार ने शनिवार को पत्नी को वीडियो कॉल लगाया और उसके सामने ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।’’ पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

गुरूग्राम में एनएसजी हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कैंप में शुक्रवार शाम को उसके एक हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कथित रूप से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे को उक्त हेड कांस्टेबल ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से एक अधूरा सुसाइड नोट मिला है लेकिन उससे आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी। मृतक विक्रम (35) रोहतक के निवासी थे और वह पंजाब रेजीमेंट में गृह-प्रबंधन में पदस्थापित थे। वह 2020 में प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में आये थे और एनएसजी परिसर में अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ रह रहे थे। 

मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी की हालत हुई खराब

पुलिस के अनुसार विक्रम की मौत के बाद उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गयी एवं उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मानेसर थाने के प्रभारी पंकज सिंह ने कहा, ‘‘ आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है क्योंकि खुदकुशी करने से पहले उन्होंने डायरी के पन्ने पर जो कुछ लिखा था वह स्पष्ट नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनकी पत्नी से भी बातचीत की जिसने कहा कि उनके पति को कोई समस्या नहीं थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘ परिवार द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी। शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। जांच चल रही है।’’ 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहरियाणागुरुग्रामउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट