लाइव न्यूज़ :

यूपी में नाबालिग बेटी ने पिता पर कराया था रेप का झूठा केस, शख्स को 3 साल जेल में बिताना पड़ा

By अनुराग आनंद | Updated: February 14, 2021 10:20 IST

मुकदमे की सुनवाई के दौरान लड़की ने स्वीकार किया कि उसने अपने मामा के आग्रह पर अपने पिता के खिलाफ बलात्कार की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने कहा कि अपने मामा के कहने पर पिता के खिलाफ उसने रेप के आरोप में झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।अदालत ने उसके मामा को एक महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक विशेष POCSO अदालत ने शुक्रवार को एक ऐसे व्यक्ति को बरी कर दिया, जिसपर उसकी अपनी ही नाबालिग बेटी ने रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में लड़की ने कहा कि एक रिश्तेदार द्वारा उकसाने पर उसने अपने पिता पर यह आरोप लगाया था। इस वजह से शख्स तीन साल से अधिक समय तक जेल में रहा।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, अदालत ने उस व्यक्ति को राहत दी, जब उसकी बेटी ने मुकदमे पर सुनवाई के दौरान यह स्वीकार किया कि उसने अपने मामा के कहने पर अपने पिता के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बयान के आधार पर, अदालत ने उसके मामा को एक महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई, इसके अलावा उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

लड़की के मामा ने ही उसे पिता पर रेप का आरोप लगाने के लिए उकसाया-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की अपने मामा के घर पर रहती थी। उसके मामा ने ही लड़की को पिता पर रेप का आरोप लगाने के लिए उकसाया था। इसके बाद, लड़की ने 2017 में गाजियाबाद जिले के मोदीनगर पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ POCSO अधिनियम और संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे एक अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तब से ही वह जेल में था।

लड़की ने माना कि उसने बलात्कार की झूठी शिकायत दर्ज कराई

हालांकि, लड़की ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान इस मामले में अपने द्वारा लगाए गए आरोप को वापस लेने की बात कही है।उसने स्वीकार किया कि उसने अपने मामा के कहने पर, उसके पिता पर उसके साथ बलात्कार करने का झूठा आरोप लगाया था। लड़की के बयान को देखते हुए, अदालत ने उसके पिता को बलात्कार के आरोप से बरी कर दिया और उसके मामा को एक महीने की जेल की सजा सुनाई।

चित्रकुट में रेप के एक अन्य मामले में आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि यूपी के चित्रकुट से रेप का एक अन्य मामला सामने आया है। यहां किशोरी के पिता की शिकायत के बाद रविवार (7 फरवरी) को रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना दो महीने पहले हुई थी। आरोपी ने टीवी देखने के बहाने लड़की को अपने घर बुलाया था। उसने कथित तौर पर उसके साथ रेप करने के बाद मामले के बारे में किसी को न बताने के लिए कहते हुए हत्या की धमकी भी दी थी।

टॅग्स :रेपदुष्कर्मउत्तर प्रदेशपोक्सोगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह