लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: ममेरी बहन को शादी के लिए किया प्रपोज, नहीं मानी तो जिंदा जलाया

By भाषा | Updated: November 19, 2018 14:48 IST

Uttar Pradesh News Man kills His cousin sister rejecting marriage proposal: लड़की आग से करीब पचास फीसदी झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव में रविवार की शाम शौच के लिए गई किशोरी के शादी से इंकार करने पर उसके रिश्ते के भाई ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह से झुलसी लड़की को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि जराखर गांव में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सोलह साल की एक लड़की घर से बाहर खेत में शौच के लिए गई थी। रास्ते में उसका रिश्ते का भाई संजय उससे मिला और उस पर भाग कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने शादी से मना किया तो उसने लड़की के ऊपर पीछे से मिट्टी (किरोसिन) का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि लड़की आग से करीब पचास फीसदी झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक संजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई