लाइव न्यूज़ :

आगरा में भाई-बहन ने मिलकर बेरहमी से पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

By अनुराग आनंद | Updated: April 2, 2021 08:43 IST

आगरा जिले के नाहि का पुरा गांव में रहने वाले एक शख्स के दो बच्चों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। कथित तौर पर एक महिला से अपने पिता के अवैध संबंध होने की वजह से दोनों भाई-बहन परेशान थे। 

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय अल्पना और 19 वर्षीय अनुज के रूप में हुई है।दोनों भाई बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को उसके दो बच्चों द्वारा एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध के कारण पीट-पीटकर मार दिया गया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के नाहि का पुरा गांव में घटी है। मिल रही जानकारी के अनुसार जब पीड़ित सो रहा था, तब उसकी हत्या की गई। भाई- बहन ने मिलकर इस घटना को अंजाम देने के लिए एक योजना तैयार की।

शख्स अपने गांव की जमीन को बेचने की योजना बना रहा था-

दरअसल, शख्स अपने गांव की जमीन को बेचने की योजना बना रहा था, जिसके बारे में उसके बेटा व बेटी को पता चल गया। इसके बाद से ही दोनों भाई-बहन अपने पिता के इस फैसले से परेशान थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय अल्पना और 19 वर्षीय अनुज के रूप में की है।

शख्स की बेटी ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त की मदद से दिया घटना को अंजाम-

दोनों ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अल्पना के प्रेमी संजेश और उसके दोस्त मदन यादव पर भी इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इन दो आरोपियों ने सोमवार को शख्स की हत्या को अंजाम देने में भाई-बहन को सहायता दी।

पिता सुनील कुमार की जीवनशैली और महिलाओं के साथ उनके संबंध से भाई-बहन नाराज थे-

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भाई-बहन अपने पिता सुनील कुमार की जीवनशैली और महिलाओं के साथ उनके संबंध से काफी नाखुश थे। उन्होंने पहले भी कई बीघा खेत बेच दिया था और अब 20 लाख रुपये में एक छह बीघा जमीन के प्लॉट को बेचने की तैयारी कर रहे थे।  

मदन घर में घुस गया और सोते समय सुनील की गला दबाकर हत्या कर दी-

इस मामले में पिता से विवाद के बाद दोनों भाई-बहनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई और दो अन्य आरोपियों को इस काम पर रखा। अल्पना ने हथियार के तौर पर एक लकड़ी की खाट के एक पैर का इंतजाम किया और मदन को सौंप दिया। बाद में, मदन घर में घुस गया और सोते समय सुनील की गला दबाकर हत्या कर दी। 

अल्पना ने पुलिस को बताया था कि जब उसके पिता की हत्या हुई, तब वह सो रही थी

अल्पना ने पुलिस को बताया था कि जब उसके पिता की हत्या हुई, तब वह सो रही थी। लेकिन, कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप गतिविधि से पता चला कि वह इस घटना को अंजाम करने के दौरान संजेश के संपर्क में थी। पुलिस अधिकारी ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भाई बहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :हत्याआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई