लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः बेटे और ससुर को गोली मारकर युवक ने भी कर लिया सुसाइड, पत्नी से चल रहा था विवाद

By भाषा | Updated: November 4, 2019 14:33 IST

सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि थाना नकुड के ग्राम जानखेडा निवासी परशुराम की बेटी मोनिका की शादी ग्राम जैदपुरा निवासी सचिन से हुई थी। पति-पत्नी के बीच तनाव था, इस वजह से महिला बेटे को लेकर अपने मायके चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे पति-पत्नी के बीच तनाव था, इस वजह से महिला बेटे को लेकर अपने मायके चली गई थी। तीन वर्ष पहले सचिन ने अपने साले पर भी जानलेवा हमला किया था।

उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक युवक ने अपने आठ वर्षीय बेटे और अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई। युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि थाना नकुड के ग्राम जानखेडा निवासी परशुराम की बेटी मोनिका की शादी ग्राम जैदपुरा निवासी सचिन से हुई थी। पति-पत्नी के बीच तनाव था, इस वजह से महिला बेटे को लेकर अपने मायके चली गई थी।

कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे सचिन अपने ससुराल पहुंचा जहां उसने अपने ससुर परशुराम को तमंचे से गोली मार दी। इसी बीच सचिन का बेटा सामने आ गया तो सचिन ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद सचिन ने खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने सचिन के ससुर ओर पुत्र को मृत घोषित कर दिया और उपचार के दौरान सचिन ने भी दम तोड़ दिया। एसएसपी ने बताया कि तीन वर्ष पहले सचिन ने अपने साले पर भी जानलेवा हमला किया था। जिससे उसे जेल भी हुई थी और इन दिनों वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह