भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया तो गिरफ्तार हुआ यूपी का शख्स, जानिए क्या है पूरा मामला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 16:24 IST2019-08-31T16:24:57+5:302019-08-31T16:24:57+5:30
आरोपी को धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मुहम्मद शाहिद अंसारी बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना इलाके के टिका देवरी गांव का रहने वाला है।

भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया तो गिरफ्तार हुआ यूपी का शख्स, जानिए क्या है पूरा मामला
सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर भगवान राम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार (31 अगस्त) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि चितबड़ागांव थानाक्षेत्र के टिका देवरी ग्राम के मुहम्मद शाहिद अंसारी ने व्हाट्सएप पर भगवान राम को लेकर शुक्रवार को कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। घटना उत्तर प्रदेश के बलिया के है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के मुताबिक इस मामले में अर्जुन सिंह ने अंसारी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुहम्मद शाहिद अंसारी बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना इलाके के टिका देवरी गांव का रहने वाला है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि शाहिद ने व्हाट्सएप पर भगवान राम को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर पुलिस के पास एक शिकायत आई थी।
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी को धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की आगे की जांच में लगी है।