लाइव न्यूज़ :

यूपी: विधान परिषद चेयरमैन के बेटे की संदिग्ध मौत, आरोपी मां की गिरफ्तारी के बाद हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 22, 2018 09:07 IST

यूपी पुलिस के मुताबिक आरोपी मां मीरा यादव इस मामले में केस दर्ज नहीं करवाना चाहती थी और ना ही ये चाहती थी कि पोस्टमार्टम हो। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302(मर्डर) और 201 (सबूतों से छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Open in App

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव के मौत के मामले में मां मीरा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मीरा यादव के साथ-साथ अभिजीत यादव के भाई अभिषेक यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना 21 अक्टूबर की है। अभिजीत यादव की मौत गला घोंटने की वजह से हुई है। अभिषेक के परिवार वाले इस स्वाभाविक मौत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस को पूरे मामले में शक हुआ और उन्होंने शव के पोस्टमार्टम कराया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि अभिजीत यादव की मौत गला घोंटने की वजह से हुई है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में अलग तरीके से जुट गई है। अभिजीत 22 साल का था। उसे घरवाले और दोस्त विवेक नाम से भी बुलाते थे। 

मौत के वक्त मां और भाई साथ में

अभिजीत यादव  का शव दारुल शफा के डी ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 28 में पाया गया। जिस वक्त ये घटना हुई कमरे में मां और भाई दोनों मौजूद थे। परिवाल वालों के मुताबिक, रात में सोते वक्त अभिजीत के सीने में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद वह चुपचाप सो गया था। सुबह जब घरवालों ने देखा तो वह जिंदा नहीं था। 

 

मां ने लगाया पति पर हत्या का आरोप 

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी मां मीरा यादव ने हत्या का आरोप पति रमेश यादव पर लगाया है। उसका कहना है कि वह इस मामले में निर्दोष है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पूछताछ में मीरा यादव ने बताया है कि अभिजीत पहले नशे की हालात में घर में आया था। उसके बाद मारपीट और हंगामा किया था। मीरा यादव के मुताबिक अभिजीत हमेशा ऐसा किया करता था। 

मौत वाले दिन मां के साथ मारपीट 

मीरा यादव के मुताबिक मौत वाले दिन नशे की हालत में अभिजीत ने उसको भी धक्का दिया था। जिसके बाद उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 

पहले मां ने दिए थे कुछ और ही बयान 

गिरफ्तारी के बाद और गिरफ्तारी के पहले मीरा यादव के बयान अलग-अलग थे। गिरफ्तारी के पहले मीरा यादव ने बताया था कि रात में सोते वक्त अभिजीत के सीने में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद वह चुपचाप सो गया था। सुबह जब वह 7.30 मिनट पर उसके कमरे में गई तो वह मृत था।

एफआआईआर और पोस्टमार्टम  रिपोर्ट से मां कर रही थी इंकार 

पुलिस के मुताबिक आरोपी मां मीरा यादव इस मामले में केस दर्ज नहीं करवाना चाहती थी और ना ही ये चाहती थी कि पोस्टमार्टम हो। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302(मर्डर) और 201 (सबूतों से छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

एसपी ईस्ट सर्वेश कुमार मिश्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को को बताया, "परिवार ने हमें मौत के बारे में सूचित नहीं किया था। हमें 11:00 बजे एक मध्यस्थ द्वारा सूचित किया गया था। अभिजीत की गर्दन और सिर पर मामूली चोट के निशान थे। हमने सीसीटीवी के फूटेज निकाले हैं और जांच कर रहे हैं।" 

विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने की है दो शादियां

विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने दो शादियां की हैं पहली पत्नी प्रेमा देवी है जो फिलहाल यूपी के एटा जिले में रहती हैं। उनका बेटा आशीष यादव पूर्व में एटा सदर से विधायक भी रह चुका है। मीरा यादव दूसरी पत्नी हैं। जो लखनऊ के दारुल शफा स्थित बी ब्लाक के कमरा नंबर 137 में अपने दो बेटों अभिषेक यादव और छोटे बेटे अभिजीत यादव के साथ रहती हैं। जहां अभिजीत यादव को संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह