लाइव न्यूज़ :

यूपी: प्रयागराज में वकील की गोली मारकर हत्या, अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

By भाषा | Updated: October 31, 2019 18:01 IST

करेली थाना के एसएचओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद इदरीस बारा थाना अंतर्गत सेहुड़ा गांव के रहने वाले थे और जिला अदालत में वकालत करते थे। बुधवार की रात करीब तीन बजे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करेली थाना अंतर्गत गौस नगर में मुन्ना मस्जिद के पास बुधवार की देर रात एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई।हत्या के विरोध में जिला अदालत के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करेली थाना अंतर्गत गौस नगर में मुन्ना मस्जिद के पास बुधवार की देर रात एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके विरोध में जिला अदालत के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।

करेली थाना के एसएचओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद इदरीस बारा थाना अंतर्गत सेहुड़ा गांव के रहने वाले थे और जिला अदालत में वकालत करते थे। बुधवार की रात करीब तीन बजे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय इदरीस का शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिला अधिवक्ता संघ के सचिव राकेश कुमार दूबे ने बताया कि मोहम्मद इदरीस कल रात तीन बजे मोटरसाइकिल से अपने घर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने हेलमेट उतारा, किसी ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी। उन्होंने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ ने शासन से मृतक के परिवार के लिए 20 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

चूंकि मोहम्मद इदरीस भूमिहीन थे, इसलिए संघ ने शासन से मोहम्मद इदरीस की पत्नी को जमीन देने की भी मांग की है। इन मांगों के साथ अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। हालांकि जिलाधिकारी द्वारा मांगें पूरी किए जाने का आश्वासन दिए जाने पर अधिवक्ता कचहरी वापस आ गए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा