लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: आजमगढ़ में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: May 9, 2020 20:12 IST

इस हादसे में मौके पर दो राहगीरों की मौत हो गयी जबकि कार सवार दो लोगों सहित तीन घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसा शाम पांच बजे बखालिस बाजार में हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकार जौनपुर जिले के धनन्जय सिंह के नाम पर पंजीकृत है। अभी तक कार सवार दोनों व्यक्ति अचेता अवस्था में हैं इसलिए उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

आजमगढ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो राहगीरों की मौत हो गयी जबकि कार के दीवार से टकराने की वजह से उसमें सवार दो लोगों सहित तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि जौनपुर से गोरखपुर जा रही कार अनियंत्रित होकर राहगीरों को रौंदते हुए दीवार से जा टकरायी। इस हादसे में मौके पर दो राहगीरों की मौत हो गयी जबकि कार सवार दो लोगों सहित तीन घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसा शाम पांच बजे बखालिस बाजार में हुआ।

मृतकों के नाम राम लखन (38) और हरिप्रसाद चौहान (45) हैं। घायलों में दो कार सवारों के अलावा एक बाइक सवार भी है। पुलिस के अनुसार कार चालक मौके से फरार हो गया। तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां दो हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अभी तक कार सवार दोनों व्यक्ति अचेता अवस्था में हैं इसलिए उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कार जौनपुर जिले के धनन्जय सिंह के नाम पर पंजीकृत है। 

वहीं, उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मुंशीगंज चौराहे पर शनिवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस और बाइक की जोर दार टक्कर में बाइक सवार दोनों लोगो की मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव मडेरिका निवासी शंकर गुप्ता (उम्र 25 वर्ष), गांव कनक सिंह पुर निवासी रंजीत गुप्ता (उम्र 26 वर्ष) बाइक से धम्मौर (सुलतानपुर) की ओर से आ रहे थे तभी गौरीगंज की ओर से प्रवासी श्रमिको को लेकर सुलतानपुर,जौनपुर आजमगढ़ की ओर जा रही रोडबेज की बस से मुंशीगंज चौराहे पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गयी।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे मे लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है अन्य बसों से श्रमिको को भेजा जा रहा है। 

 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!