UP Ki Taja Khabar: धार्मिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर ऑडियो भेजने वाला शख्स गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 26, 2020 15:57 IST2020-04-26T15:57:30+5:302020-04-26T15:57:30+5:30

भटनागर ने बताया कि शनिवार को एस पी देहात और सीओ यतेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे नकुड पुलिस ने युवराज शर्मा को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया। 

UP Ki Taja Khabar: Person who sent audio on WhatsApp arrested for inciting religious sentiments, learn the whole matter | UP Ki Taja Khabar: धार्मिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर ऑडियो भेजने वाला शख्स गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

UP Ki Taja Khabar: धार्मिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर ऑडियो भेजने वाला शख्स गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर एक ऑडियो भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मथुरा जनपद के रान्हेरा गांव के रहने वाले युवराज शर्मा उर्फ संत युवराज ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उदेश्य से सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर एक ऑडियो शेयर की थी जिसके संबंध में 23 अप्रैल को नकुड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

भटनागर ने बताया कि शनिवार को एस पी देहात और सीओ यतेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे नकुड पुलिस ने युवराज शर्मा को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया। 

Web Title: UP Ki Taja Khabar: Person who sent audio on WhatsApp arrested for inciting religious sentiments, learn the whole matter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे