लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: खीरा बेचने को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या, 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा, जानें पूरा विवाद

By भाषा | Updated: May 5, 2020 13:49 IST

पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक के बेटे द्वारा करवाई गई एफआईआर के बाद 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है।

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र में सोमवार को खीरा बिक्री को लेकर विवाद के बाद मारपीट में एक किसान की मौत हो गयी तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। इस माामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि मकोलिया गांव में रफीक उल्ला और कय्यूम ने अपने अपने खेतों में खीरा उगाया है। सोमवार को रफीक उल्ला के ठेले पर लोग खीरा खरीद रहे थे तभी कय्यूम जबरन ग्राहकों को अपनी ओर बुलाने लगा।

रफीकुल्ला ने विरोध किया तो कय्यूम ने अपने भाई और पुत्रों के साथ मिलकर रफीक उल्ला और मौके पर मौजूद उसके परिजनों को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इस वारदात में रफीक उल्ला और उसके तीन अन्य परिजनों को गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में रफीकुल्ला की मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक के पुत्र जुबैर की तहरीर पर कय्यूम सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह