UP Ki Taja Khabar: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ट्विटर पर मिली गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2020 16:01 IST2020-04-19T16:01:22+5:302020-04-19T16:01:22+5:30

ट्विटर आईडी से प्रियंका गांधी द्वारा किसानों को लेकर सीएम को लिखे पत्र सें संबंधित खबर ट्वीट किया गया है। 

UP Ki Taja Khabar: Congress General Secretary Priyanka Gandhi received threats on Twitter, case registered | UP Ki Taja Khabar: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ट्विटर पर मिली गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज

UP Ki Taja Khabar: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ट्विटर पर मिली गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज

Highlightsबस्ती की कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला के रहने वाले पंकज कुमार द्विवेदी ने तहरीर दी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को ट्विटर पर गोली मारने की धमकी मिली है। इसे लेकर बस्ती की कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह धमकी आरती पांडे नामक ट्विटर आईडी द्वारा दिया गया है। हिंदुस्तान ने कोतवाल रामपाल यादव के हवाले से बताया कि आईपीसी की धारा 506 व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच इंस्पेक्टर देवनन्दन उपाध्याय को सौंपी गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला के रहने वाले पंकज कुमार द्विवेदी ने तहरीर दी है कि आरती पांडेय के नाम से ट्विटर आईडी है, जिसने प्रियंका गांधी को गोली से माने की धमकी दी है। बता दें कि आईडी से प्रियंका गांधी द्वारा किसानों को लेकर सीएम को लिखे पत्र सें संबंधित खबर ट्वीट किया गया है। 

बताया जा रहा है कि ट्वीट के कमेंट में आईडी आरती पांडेय नाम की यूजर ने प्रियंका गांधी को गोली मारने की धमकी दी है। हालांकि पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

Web Title: UP Ki Taja Khabar: Congress General Secretary Priyanka Gandhi received threats on Twitter, case registered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे