लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामले दर्ज, जांच जारी

By भाषा | Updated: April 21, 2020 05:19 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के दो अलग-अलग मामलों में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर दो मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के दो अलग-अलग मामलों में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर दो मामले दर्ज किये गये हैं।कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘कांग्रेस नेता के खिलाफ फेसबुक पर की गई टिप्पणियों के मामले में स्थानीय नेताओं की तहरीरों के अनुसार मामले दर्ज कर लिए गए हैं

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के दो अलग-अलग मामलों में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर दो मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।

कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘कांग्रेस नेता के खिलाफ फेसबुक पर की गई टिप्पणियों के मामले में स्थानीय नेताओं की तहरीरों के अनुसार मामले दर्ज कर लिए गए हैं और प्रकरण की जांच शुरु कर दी गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट उमेश शर्मा ने बताया कि मथुरा के सौंख कस्बा निवासी एक शख्स और मथुरा कोतवाली क्षेत्र के श्याम घाट, बंगाली घाट क्षेत्र निवासी एक शख्स के फेसबुक खातों पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी से संबंधित अभद्र टिप्पणियों के मामले में शिकायत दर्ज कराई गयी हैं। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से शिकायत की जिसके आधार पर मामले दर्ज किये गये हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीउत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह