लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: मुजफ्फरनगर में तबलीगी जमात के 15 सदस्य 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 4, 2020 18:55 IST

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संवाददाताओं को बताया कि एक अप्रैल को मस्जिद के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था, जिसके बाद उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों में से 12 बांग्लादेश के नागरिक हैं, दो असम के और एक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी है। आरोपियों पर विदेशी अधिनियम और महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरनगर: बांग्लादेशी नागरिकों समेत तबलीगी जमात के 15 सदस्यों को यहां एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपियों में से 12 बांग्लादेश के नागरिक हैं, दो असम के और एक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी है।

आरोपियों पर विदेशी अधिनियम और महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शामली के भैसानी इस्लामपुर गांव की एक मस्जिद में रह रहे थे और इस संबंध में वे अधिकारियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संवाददाताओं को बताया कि एक अप्रैल को मस्जिद के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था, जिसके बाद उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को पृथक-वास केंद्र भेज दिया गया था जिसकी अवधि पूरी होने के बाद उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गौतमबुद्ध नगर जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 13 लोग गिरफ्तार

इससे पहले उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन और धारा-144 का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को सात मामले दर्ज किए गए और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोविड-19 की वजह धारा 144 व लॉकडाउन लागू है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों में कुल सात मामले दर्ज किए गए और पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 710 वाहनों की जांच की गई और 174 वाहनों का चालान काटा गया जबकि 10 वाहनों को जब्त किया गया।

सिंह ने बताया कि आकस्मिक सेवाओं से जुड़े 11 वाहनों का परमिट जारी किया गया। मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी ने बताया कि 200 जांच स्थलों पर अवरोधक लगाकर पुलिस 24 घंटे जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आने वाले लोगों का प्रवेश जनपद गौतमबुद्ध नगर में बंद कर दिया गया है। जनपद के सभी प्रवेश-निकास मार्ग पर अवरोधक लगाकर प्रवेश निषेध का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह