लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: अपने महिला मित्र से संबंध के शक में युवक ने की अपने साथी की हत्या

By भाषा | Updated: August 12, 2020 15:46 IST

मोहित व विपिन ने अपने महिला मित्र से दोस्ती करने के शक में अपने ही साथी अजीत की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मोहित और विपिन ने षड्यंत्र रचा, तथा मंगलवार सुबह इन लोगों ने सोते समय अजीत के सिर पर भारी पत्थर से वार किया।दोनों ने अजीत के रिश्तेदार कपिल के घर पर जाकर उसको सूचना दी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराना है।शव का पोस्टमार्टम करने पर यह बात सामने आई कि अजीत की हत्या की गई है।

नोएडा: नोएडा में महिला मित्र के किसी और से संबंध होने के संदेह पर दो युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाबास गांव में अजीत (23) अपने दोस्त मोहित व विपिन के साथ एक ही मकान में किराए पर रहता था।

उन्होंने बताया कि मोहित व विपिन की दो महिला मित्र थीं। उन्हें शक था कि उनका मित्र अजीत भी उनसे बातचीत करता है, तथा उसके भी उनसे संबंध है। उन्होंने बताया कि अजीत को रास्ते से हटाने के लिए मोहित और विपिन ने षड्यंत्र रचा, तथा मंगलवार सुबह इन लोगों ने सोते समय अजीत के सिर पर भारी पत्थर से वार किया और इसे बाद दोनों ने अजीत के रिश्तेदार कपिल के घर पर जाकर उसको सूचना दी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराना है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि कपिल ने उनके साथ घटनास्थल पर जाने से इनकार कर दिया इसके बाद दोनों कपिल के घर से लौट कर आए। इसी बीच विपिन अपना बैग लेकर वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि मोहित ने 112 नंबर पर फोन करके मौके पर एंबुलेंस बुलाई, तथा सूचित किया कि उसके दोस्त अजीत का एक्सीडेंट हो गया है।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस अजीत को लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंची। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान मोहित भी अस्पताल से भाग गया। शव का पोस्टमार्टम करने पर यह बात सामने आई कि अजीत की हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन कसाराम की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बुधवार सुबह पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मोहित को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि विपिन फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि विपिन इससे पूर्व लूटपाट के मामले में गाजियाबाद से कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी मौके से बरामद कर लिया है।  

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO