लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: पंचायत ने दुष्कर्म के बाद आरोपी से नाबालिग पीड़िता का कराया था निकाह, अब लड़की को ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2020 10:59 IST

नवविवाहिता के पिता ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत की है।

Open in App
ठळक मुद्देनवविवाहिता के पिता ने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही है। थानाप्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

मुरादानगर: करीब 20 दिन पहले मुरादानगर जिला के ही एक गांव में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाली किशोरी को अगवा कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की आवाज सुनकर लोग जमा हुए और उन्होंने युवक को मौके पर से पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद इस मामले में गांव के लोगों ने पंचायत बिठाई थीं। इस पंचायत ने आरोपी लड़के के साथ पीड़िता की शादी की बात पर मुहर लगा दी। इसके बाद आरोपी व पीड़िता दोनों की शादी करा दी गई। 

एनबीटी के मुताबिक, अब नवविवाहिता के पिता ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत की है। किशोरी के पिता ने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही है। थानाप्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के कहना है कि नाबालिग की कैसे शादी कराई, इस एंगल पर भी जांच की जा रही है।

बता दें कि आरोपी का परिवार जिला शामली का रहने वाला है। आरोपी एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह परिवार सहित झुग्गी बनाकर रहता है। आरोप है कि गत 18 फरवरी की रात को उसकी 14 वर्षीय पुत्री को पास की झुग्गी में रहने वाले एक युवक ने अपहरण करके खेत में ले गया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले में 19 फरवरी को ईंट-भट्ठे परिसर में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत की गई। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पंचायत में फैसला सुनाया गया कि आरोपी युवक पीड़िता से निकाह करेगा। उसी समय ही काजी को बुलाकर निकाह भी करा दिया गया।  

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशकेसहैरेसमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा