लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 19 साल की बेटी को गंगा नदी में डुबाकर मार डाला, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 18, 2020 15:03 IST

बिजनौर के सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि दारानगर में 19 वर्षीय किशोरी 10 अप्रैल को खेत पर गयी थी लेकिन वह घर नहीं लौटी।

Open in App

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बेटी को गंगा में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। ऐसा बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी के विवाह से पूर्व गर्भवती होने के कारण उसकी हत्या कर दी। बिजनौर के सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि दारानगर में 19 वर्षीय किशोरी 10 अप्रैल को खेत पर गयी थी लेकिन वह घर नहीं लौटी।

इसके बाद 12 अप्रैल को गंगा में उसकी लाश मिली। उन्होंने बताया कि किशोरी के हाथ उसी के दुपट्टे से बंधे थे और उसे संभवत: डुबोकर मारा गया। गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वह गर्भवती निकली तो पुलिस ने उसके पिता हरपाल से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद हरपाल और उसके दोस्त बलराम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये हैं। 

वहीं, बिजनौर में बिजली गिरने से एक झोपड़ी में सो रहे 11 एवं 14 वर्षीय दो भाइयों की मौत हो गयी और इसी परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिला पुलिस कार्यालय ने बताया कि थाना मंडावर के इच्छावाला गांव में एक झोपड़ी पर शुक्रवार आधी रात को बिजली गिर गई।

जिसके कारण सालून नामक व्यक्ति के 14 वर्षीय पुत्र नाजिम और 11 वर्षीय पुत्र जीशान की बुरी तरह झुलस कर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सालून, सालून की पत्नी साजिदा और उनकी 18 वर्षीय बेटी नगमा भी गंभीर रूप से झुलस गई। घायलों को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा