लाइव न्यूज़ :

कुत्ते ने खोला कत्ल का राज! यूपी में हुआ था मर्डर, नहीं था कोई सुराग...फिर 22 किलोमीटर दूर आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2022 09:40 IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस एक कुत्ते की मदद से मर्डर के केस को हल में करने में कामयाब रही। पुलिस ने एक वीडियो साझा कर बताया है कि कैसे पुलिस डॉग की मदद से वह हत्या के आरोपियों तक पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के कासगंज में 15 साल के एक नाबालिग लड़के की हत्या के आरोपियों तक खोजी कुत्ते की मदद से पहुंची पुलिस।इस हत्या के केस में पुलिस के पास कोई सबूत नहीं था, ऐसे में 'जानी' नाम का पुलिस डॉग गंध से हत्यारों तक पहुंचा।कुत्ते की मदद से पुलिस लड़के से लूटी गई ट्रैक्टर तक भी पहुंच गई, 48 घंटे के भीतर केस हल हुआ।

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में 15 साल के एक नाबालिग लड़के की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने अपने एक खोजी कुत्ते 'जानी' की मदद से खोज निकाला। खास बात ये रही 'जानी' की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही, जबकि इस हत्या का कोई सबूत पुलिस के पास नहीं था। जर्मन शेफर्ड नस्ल का 'जानी' 22 किलोमीटर दूर सबूतों और आरोपिय़ों गांव तक पहुंच गया। यूपी पुलिस ने खुद उसकी कहानी ट्विटर पर साझा की है। आईए बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

15 साल के लड़के की हत्या, ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि 15 साल के लड़के दुर्वेश कुमार की हत्या कर दी गई थी और उसके शव को पश्चिमी यूपी के कासगंज के एक खेत में दफना दिया गया था। लड़के से उसका ट्रैक्टर और कुछ पैसे भी लूट लिए गए थे।

पुलिस ने इस केस के बारे में एक छोटे वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट किया, 'जानी को सलाम, हमारे #K9 अधिकारी, जिसने 48 घंटे के भीतर कासगंज में एक नाबालिग की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाई। इस जासूस ने न केवल हत्यारों तक पहुंचा दिया, बल्कि 22 किलोमीटर दूर खड़े लूटे गए ट्रैक्टर को भी ट्रैक किया।'

इस हत्या के मामले में तीन लोगों आकाश चौहान, धीरेंद्र और राहुल चौहान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस डॉग हैंडलर रामप्रकाश सिंह और अनुराग को भी इस केस को सुलझाने में मदद के लिए सम्मानित किया गया और प्रशंसा पत्र दिया गया।

कासगंज के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा, 'जॉनी ने हमारी बहुत मदद की, उसने 36-48 घंटों के भीतर मामले को सुलझाने में मदद की।' उन्होंने डॉग की प्रशंसा करते हुए उसे सलामी भी दी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली