लाइव न्यूज़ :

यूपी में 55 वर्षीय पत्रकार की सरेआम गला रेतकर की गई थी हत्या, अब सामने आई ये वजह

By भाषा | Updated: October 11, 2019 10:47 IST

यूपी पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान एक गिरफ्तार आरोपी ने बताया है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार राधेश्याम शर्मा हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक विनोद मिश्रा के अनुसार दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उत्तर प्रदेश में  गोरखपुर मण्डल के कुशीनगर जिले में गुरुवार सुबह एक पत्रकार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी । पुलिस ने बताया कि कुशीनगर जिले के हाता थाना क्षेत्र स्थित सिकटिया टोला के निवासी पत्रकार राधेश्याम शर्मा (55) की दुबौली गांव के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक विनोद मिश्रा के अनुसार दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डाग स्क्वायड की मदद से दूसरे आरोपी के घर से खून से सने कपड़े बरामद हो गये हैं।

उन्होंने बताया कि एक निजी स्कूल के शिक्षक भी रहे शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में रोककर यह वारदात अंजाम दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक गौरव बंसल ने पुलिस बल और डाग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।

मिश्रा ने बताया कि मृतक के पुत्र अजय शर्मा की शिकायत पर तेज प्रताप सिंह और राम गोपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राम गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तेज प्रताप की तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान राम गोपाल से पता चला कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह