लाइव न्यूज़ :

दो पक्षों में पथराव के बीच महिला की मौत, बाइक चलाने को लेकर हुआ था पूरा विवाद

By भाषा | Updated: September 30, 2019 17:35 IST

घटना उत्तर प्रदेश के जींद जिले की है। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Open in App

जींद जिले के उचाना थाना क्षेत्र के गांव छातर में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा किये गए पथराव में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला के बेटे की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छातर गांव में बीती रात गली में तेज रफ्तार से बाइक चलाने से रोके जाने से नाराज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया। इस दौरान ईंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। उचाना थाने के जांच अधिकारी बलदेव के मुताबिक गांव छातर के रहने वाले सुरेंद्र के घर लड़की पैदा होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन था।

इस दौरान उसके घर आया रिश्तेदार कमल बाइक लेकर तेज रफ्तार से गली से गुजरा। इस पर पड़ोसी तकदीर और उसकी मां रामरती (62) ने ऐतराज जताया। पुलिस में दी गई तहरीर के मुताबिक पड़ोसियों द्वारा की गई टोकाटोकी से नाराज कमल ने यह बात सुरेंद्र को बताई।

इसके बाद सुरेंद्र और उसके परिजन पड़ोसी तकदीर के घर पहुंच गए और वहां पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक ईंट रामरती को लग गया। तकदीर द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक रामरती को गंभीर हालत में उचाना अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलदेव ने बताया कि पुलिस ने तकदीर की शिकायत पर गांव छातर निवासी सुरेंद्र, कृष्ण, गांव बेलरखां निवासी कमल को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा