लाइव न्यूज़ :

आग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, योगी ने जताया शोक और जिला पुलिस को दिया ये निर्देश

By भाषा | Updated: October 15, 2019 13:39 IST

घटना झांसी जिले के सीपरी बाजार इलाके में हुआ। रात को करीबी बीती रात ढाई बजे मकान में आग लग गई जिससे जगदीश, उनकी पत्नी रजनी (45 वर्ष), बेटी मुस्कान (16 वर्ष) तथा वृद्ध मां कुमुद की झुलस कर मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।

उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के सीपरी बाजार इलाके में एक मकान में अचानक लगी आग से परिवार के चार सदस्यों की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई । लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीपरी बाजार इलाके में आग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहरगिर्द इलाके में रहने वाले 51 वर्षीय जगदीश उदैनिया अपने घर में ही किराना दुकान चलाते थे । बीती रात करीब ढाई बजे मकान में आग लग गई जिससे जगदीश, उनकी पत्नी रजनी (45 वर्ष), बेटी मुस्कान (16 वर्ष) तथा वृद्ध मां कुमुद की झुलस कर मौत हो गई। यह सभी एक ही कमरे में सो रहे थे।

घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले जगदीश के भाई दीपक एवं उनके चार संबंधियों को पड़ोसियों के घर से सीढ़ी लगाकर सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।

मंगलवार को सुबह मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ डीआईजी (झांसी रेंज) सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि इस घटना में जगदीश उदेनिया सहित उनके परिवार के चार सदस्यों की आग में झुलसने से मौत हो गई। एक सरकारी प्रवक्ता ने लखनऊ में जारी बयान में बताया ''मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जिला प्रशासन को पीड़ितों के परिजनों को हरसंभव मदद और सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशझाँसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा