लाइव न्यूज़ :

यूपी: मेरठ में पीएसी परिसर से कांस्टेबल की इंसास राइफल चोरी, चोर ने फोन कर मांगे साढ़े तीन लाख रुपए

By भाषा | Updated: June 30, 2019 19:49 IST

कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि चोरी हुई राइफल उनके पास है। यदि वह हथियार को वापस पाना चाहते हैं तो साढ़े तीन लाख रुपए का इंतजाम कर लें, वरना मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहें।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी परिसर से एक कांस्टेबल की इंसास राइफल चोरी हो गई। इसके बाद कांस्टेबल को एक कॉल आई और हथियार लौटाने की एवज में साढ़े तीन लाख रुपए की मांग की गई।

हेड कांस्टेबल गुरुदेव सिंह ने बताया कि 28 जून की दोपहर दो बजे कांस्टेबल प्रेमवीर कुमार के नाम पर आवंटित राइफल चोरी हो गई। इस घटनाक्रम के बाद उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि चोरी हुई राइफल उनके पास है। यदि वह हथियार को वापस पाना चाहते हैं तो साढ़े तीन लाख रुपए का इंतजाम कर लें, वरना मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहें।

हेड कांस्टेबल के अनुसार उसने घटना की सूचना पीएसी के सहायक सेनानायक नितिन कुमार को दी। दल नायक मुकेश कुमार ने इस संबंध में खरखोदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि इंसास चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है